फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: इस्राइल में नर्सिंग की नाैकरी के लिए अब 31 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इस्राइल में नर्सिंग की नाैकरी के लिए अब 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) ने इस्राइल में घरों पर लोगों की देखभाल करने के लिए नर्सिंग स्टाफ के 5000 पदों के लिए आवेदन मांगे है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त तय की गई थी लेकिन कम आवेदन आने के कारण इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

नियम व शर्तों के अनुसार 25 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जीडीए (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट), एएनएम (असिस्टेंट नर्स मिडवाइफरी), जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी), बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें