फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्वतंत्रता दिवस से जन्माष्टमी तक हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

Wed, 05 Aug 2026 02:54 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पुलिस मुख्यालय ने खुफिया तंत्र को और सक्रिय करने के साथ आईबी, सीआईडी और अन्य एजेंसियों से लगातार समन्वय रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस, कांवड़ यात्रा, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार, सभी जिलों में पर्याप्त पुलिस बल पहले से तैयार रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। दंगा नियंत्रण अभ्यास नियमित रूप से कराया जाएगा तथा वाटर कैनन, वज्र वाहन, ड्रोन, एंबुलेंस, जेसीबी, क्रेन, गश्ती वाहन और अन्य उपकरण पूरी तरह तैयार रखने को कहा गया है।

पुलिस मुख्यालय ने खुफिया तंत्र को और सक्रिय करने के साथ आईबी, सीआईडी और अन्य एजेंसियों से लगातार समन्वय रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाएगी। दिल्ली और पंजाब से सटे होने के कारण हरियाणा की सुरक्षा को देखते हुए अग्रिम सुरक्षा तैनाती और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान तेज होगा और संवेदनशील स्थानों पर जांच बढ़ाई जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंदिरों, धार्मिक आयोजनों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों पर अतिरिक्त सुरक्षा रहेगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों तथा रेलवे यातायात को निर्बाध रखने के लिए विशेष यातायात प्रबंधन किया जाएगा। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों के साथ संयुक्त सुरक्षा कार्य योजना तैयार करने और शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें