फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 21 जून को नीट के लिए हेल्प डेस्क स्थापित होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में 21 जून को दोबारा हो रहे नीट ( नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ) की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। परीक्षा के दाैरान संबंधित जिलों में जिला प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा के समय, परीक्षार्थियों के रिपोर्टिंग शेड्यूल व अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शनिवार को सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस आयुक्तों और परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दाैरान मुख्य सचिव ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए कि वे हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी न होने दें। सभी केंद्रों का समय पर अधिकारी स्वयं निरीक्षण करेंगे और बिजली, पीने के पानी, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को देखेंगे। सभी खामियाें को परीक्षा से पहले ही दूर कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी बनाने और परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न होने देने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। पुलिस आयुक्तों को भी हिदायतें दी हैं कि वह सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें