फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के साथ कर रही धोखा : माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा में जारी की गई जनगणना अधिसूचना की कड़ी निंदा की है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के साथ फिर से धोखा और साजिश कर रही है।
विज्ञापन

माजरा ने बयान जारी कर भाजपा सरकार पर पिछड़े वर्ग के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि जनगणना फॉर्म के पॉइंट नंबर 12 में साफ-साफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का उल्लेख किया गया है लेकिन पिछड़ा वर्ग को पूरी तरह गायब कर दिया गया है। यह कोई साधारण चूक नहीं बल्कि पिछड़े वर्ग के प्रति भाजपा की साजिश है। भाजपा सरकार हरियाणा के लाखों पिछड़ा वर्ग परिवारों को अपमानित करने का काम कर रही है। उन्होंने मांग की है कि तुरंत जनगणना फॉर्म में पॉइंट नंबर 12 को संशोधित किया जाए। एससी/एसटी के साथ ओबीसी को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए। माजरा ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि फॉर्म में ओबीसी को शामिल नहीं किया गया तो इनेलो पूरे हरियाणा में इस मुद्दे पर जन आंदोलन छेड़ देगा। पिछड़ा वर्ग अब चुप नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें