फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: हल्की धुंध के बीच खिली धूप से लोगों को राहत, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी

Mon, 20 Jan 2025 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग की ओर से बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान बूंदाबांदी व मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
हरियाणा में खिली धूप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आज भी ठंड और कोहरा है। पानीपत में तड़के हल्का कोहरा रहा। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं। दिन में धूप खिली। वहीं कुरुक्षेत्र में चार दिन के बाद लोगों को कोहरे से राहत मिली। जिले का न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री से 11 डिग्री पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध के बीच धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि के 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध रही। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें