हरियाणा में मौसम का कहर जारी है। राज्य के सात जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से करनाल, झज्जर, कुरुक्षेत्र, कैथल,पानीपत, सोनीपत, अंबाला में दृश्यता न्यूनतम 20 मीटर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हरियाणा में सबसे ठंडा हिसार का बालसमंद दर्ज किया गया है। इस इलाके का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, भिवानी और महेंद्रगढ़ में मौसम साफ है। इन इलाकों में धूप निकलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 21 से पश्चिम विक्षोभ की वजह से मौसम फिर बदलेगा। 22 और 23 जनवरी को बारिश के आसार है।