हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों पर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। लगभग 24 हजार अभ्यार्थियों का विभिन्न विभागों में हुआ चयन हुआ है।
हरियाणा में नौकरी का इंतजार कर रहे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों पर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। लगभग 24 हजार अभ्यार्थियों का विभिन्न विभागों में हुआ चयन हुआ है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभियार्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/Result पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी व डी विभिन्न पदों पर जारी भर्तियों के परिणाम वीरवार को घोषित कर दिए गए हैं। आयोग ने करीब 24 हजार अभ्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया है। ग्रुप सी के कुल पदों की संख्या 25500 व वहीं ग्रुप डी के कुल पदों की संख्या 2600 थी। इनमें कुल ग्रुपों की संख्या 25 व कुल कैटेगरियों की संख्या 205 थी। इन पदों पर कुल करीब 24 हजार अभ्यार्थियों का चयन किया गया है।
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि हरियाणा में यह पहली बार होने जा रहा की एकसाथ इतने ज्यादा पदों और विभिन्न कैटेगरियों का रिजल्ट निकला है। इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की प्रेफरेंस की गई थी। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार उनकी सर्वोत्तम प्रेफरेंस दी गई है। अभ्यर्थियों का अधिकतम चयन हो इसके लिए आयोग की तरफ यह एक अनोखा कदम उठाया गया था।
विज्ञापन
चैयरमैन ने बताया कि इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीधे अधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/Result के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।