फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा तप रया सै..सिरसा में पारा 47 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस सीजन पहली बार 47.4 पहुंचा तापमान, पांच शहरों में 45 डिग्री से ऊपर रहा...आज भी भीषण गर्मी का अलर्ट
विज्ञापन

-रात का तापमान भी 31 डिग्री पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से हरियाणा समेत पूरा उत्तर भारत तपन रहा है। वीरवार को सिरसा का तापमान 47.4 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक तापमान है। सिरसा के अलावा हिसार में दिन का पारा 45.7, नारनौल में 45.5, रोहतक में 46.6 व बालसमंद में 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरे दिन दक्षिण हरियाणा के सभी जिलों में लू चलती रही। हरियाणा में तापमान ज्यादा होने के साथ हवा में नमी की मात्रा भी 60 से 70 फीसदी तक दर्ज की जा रही है। इस वजह से गर्मी असहनीय हो गई है।
इसके अलावा, रात का तापमान कई शहरों में 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। रोहतक में रात का तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। वहीं, अंबाला में 30.4, भिवानी में 30.5, चरखी दादरी में 30.3, गुरुग्राम में 30.1, नूंह में 30.3, पलवल में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 13 जून के लिए गर्मी का रेड अलर्ट और 14 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले दो दिन फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को 9 जिलों में भयंकर लू चलेगी। उसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। उनके मुताबिक 15 जून से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे दो से तीन डिग्री तक पारा गिर सकता है। 17 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया, मानसून के लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है।

इन शहरों में भी पारा हाई
भिवानी-44.9
फरीदाबाद-44.3
गुरुग्राम-44.0
चरखी दादरी-43.5
जींद-43.5
नूंह-43.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें