फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफे वाले इलाके निजी हाथों में सौंपना अन्यायपूर्ण : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गुरुग्राम और नूंह में इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को 25 साल के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सरकार से ये फैसला वापस लेने और बिजली वितरण व्यवस्था के भविष्य पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन



चंडीगढ़ में जारी बयान में राव नरेंद्र ने कहा कि गुरुग्राम जैसे मुनाफे वाले क्षेत्रों में निजी कंपनियों को बिजली वितरण का मौका देने और ग्रामीण व कृषि क्षेत्रों की जिम्मेदारी सरकारी निगमों पर छोड़ने से सरकारी बिजली निगमों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इससे आम उपभोक्ताओं, किसानों, छोटे दुकानदारों और बिजली कर्मचारियों के हित प्रभावित होने की आशंका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के संयुक्त मोर्चे की चिंताओं को गंभीरता से लेने और संबंधित पक्षों से बातचीत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिजली कर्मचारियों और आम जनता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें