- ऊर्जा मंत्री विज बोले- पहले भी मजबूती से किया विरोध, अब न्यायाधिकरण में रखेंगे पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विभागीय अधिकारियों को गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी इलेवन पावर को समानांतर लाइसेंस की मंजूरी देने के खिलाफ अपील की तैयारी करने के निर्देश दिए है। विज ने कहा कि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) में निजी कंपनी को लाइसेंस देने के खिलाफ मजबूती से लड़े थे। अब प्रदेश सरकार बिजली विभाग के माध्यम से इस फैसले के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में अपील करने की तैयारी कर रही है। विभाग को इस संबंध में आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
चंडीगढ़ में जारी बयान में विज ने दिल्ली में नई पार्टियों के पुतले जलाने पर तंज कसते हुए कहा कि लोग इन्हें बुराई का प्रतीक मान रहे होंगे। उन्होंने आरएसएस के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। पंजाब में नशे के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को घेरते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जनता जवाब देगी। उन्होंने राहुल गांधी के भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों पर भी कटाक्ष किया।