फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में तेज गेंदबाजों के लिए सुनहरा मौका, टैलेंट हंट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 19, 20 और 21 अप्रैल को तीन जोन में टैलेंट हंट होगा आयोजित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में क्रिकेट खेलने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन तेज गेंदबाजों (पुरुष) के लिए 19, 20 और 21 अप्रैल को टैलेंट हंट आयोजित कर रहा है। ट्रायल सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होंगे।

रोहतक जोन के ट्रायल 19 अप्रैल को चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इसमें रोहतक, भिवानी, हिसार, सिरसा आदि जिलों के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। करनाल जोन के लिए 20 अप्रैल को राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में ट्रायल होंगे। इसमें करनाल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद व पानीपत जिलों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। वहीं गुरुग्राम जोन के ट्रायल 21 अप्रैल को गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड (एसआरएनसी) में होंगे जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर जिलों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
खिलाड़ियों को 17 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। उम्र 15 से 22 साल के बीच होनी चाहिए और पिछले 2 साल में बीसीसीआई टूर्नामेंट में हरियाणा टीम से नहीं खेले होने चाहिए। खिलाड़ियों को ट्रायल के दिन जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पढ़ाई के दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और फोटो साथ लाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें