फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचएसएससी में गोपनीय, भर्ती, परीक्षा व प्रशिक्षण शाखा बनाने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेशनलाइजेशन कमीशन ने मुख्य सचिव को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रेशनलाइजेशन कमीशन ने वीरवार को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) के पुनर्गठन एवं युक्तिकरण से संबंधित रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपी। रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि एचएसएससी के लिए एक मजबूत और सुव्यवस्थित संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाए जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ शाखाएं स्थापित की जाएं। इनमें गोपनीय शाखा, भर्ती शाखा, स्क्रूटिनी शाखा, परीक्षा शाखा, प्रशिक्षण एवं विधिक शाखा आदि शामिल हों ताकि भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और कुशल बन सके।
एचएसएससी राज्य की एक महत्वपूर्ण संस्था है जिसे ग्रुप-सी एवं ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए सिफारिश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार के लगभग 85 से 90 प्रतिशत पद इन्हीं श्रेणियों में आते हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक कमीशन ने एचएसएससी के अध्यक्ष, सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर उनके समक्ष आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। एचएसएससी को करीब 400 विभिन्न प्रकार के पदों के लिए भर्ती संबंधी सिफारिशें करनी होती हैं जिसके कारण इसकी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि रेशनलाइजेशन कमीशन अब तक विभिन्न सरकारी विभागों के युक्तिकरण से संबंधित 26 रिपोर्टें प्रस्तुत कर चुका है। इनमें लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर), जनस्वास्थ्य, सिंचाई, परिवहन, खान एवं भूविज्ञान, कृषि, उच्च शिक्षा, कोषागार एवं लेखा, खाद्य एवं आपूर्ति आदि विभाग शामिल हैं। इन रिपोर्टों का संबंधित विभागों में विभिन्न स्तरों पर क्रियान्वयन चल रहा है। कमीशन वर्तमान में 22 अन्य विभागों के युक्तिकरण कार्य के अंतिम चरण में है। इनमें से पांच विभागों की रिपोर्टें तैयार की जा रही हैं जिन्हें आगामी एक माह के भीतर राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें