फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के आरोप में वन विभाग का दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंबाला निवासी की शिकायत पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने जारी किया आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अनियमितताओं के आरोप में वन दरोगा विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया। विजय की तैनाती अभी प्रशिक्षण विभाग पिंजोर में थी। इस मामले में अंबाला के धूलकोट निवासी सुनील कुमार यादव की शिकायत पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वन बल प्रमुख) हरियाणा ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।



18 सितंबर 2025 को सुनील कुमार ने विभागीय अधिकारियों सहित वन मंत्री को शिकायत भेजी थी। शिकायत में वन दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से विजय कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 27 मार्च 2023 को एंटी करप्शन की टीम ने वन दरोगा विजय कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। विजय के खिलाफ अभी तक मामला लंबित है इसके बावजूद वह पब्लिक डिलिंग वाली जगह पिंजोर के ट्रेनिंग सेंटर में नियुक्त हैं। मामले में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर ट्रेनिंग और उपवन संरक्षक ट्रेनिंग के खिलाफ भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि विजय कुमार ने सरकारी नीतियों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए वित्तीय लाभ प्राप्त किया। विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न केवल तत्काल निलंबन किया, बल्कि उनके कार्य क्षेत्र और हेडक्वार्टर में बदलाव भी किया। निलंबन से संबंध में जारी पत्र में लिखा गया है कि यह निलंबन केवल प्रारंभिक कार्रवाई है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच निष्पक्ष और तेजी से की जाएगी। इस जांच में विजय कुमार दोषी पाए गए तो उन पर सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें