चंडीगढ़। हरियाणा में पराली जलाने के अभी तक 6 मामले सामने आए हैं। पंजाब में 82, उत्तर प्रदेश में 17 और मध्य प्रदेश में 5 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग ने इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) की तरफ से 15 से 27 सितंबर तक जारी किए गए ब्योरे को सार्वजनिक किया है। हरियाणा में फरीदाबाद में सर्वाधिक दो केस सामने आए हैं। इसी प्रकार सोनीपत, कुरुक्षेत्र, जींद और फतेहाबाद में 1-1 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। हरियाणा में वर्ष 2020 में 15 से 27 सितंबर की अवधी में 41, 2023 में 24 और 2024 में 80 मामले दर्ज किए गए थे। ब्यूरो