फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: डीएससी व ओएससी श्रेणी के अभ्यर्थी 16 मई तक अपलोड करा सकेंगे अपने प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने ग्रुप डी भर्ती में गैर चयनित वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नए प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए मंगलवार को पोर्टल खोल दिया है।
विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि अब पोर्टल पर डीएससी-ओएससी श्रेणी के अभ्यर्थी अपने नए प्रमाण-पत्र अपलोड करा सकेंगे। चेयरमैन ने यह भी बताया कि दस्तावेजों की जांच के लिए भी सुझाव मांगे हैं। सोशल मीडिया पर भी हिम्मत सिंह ने यह जानकारी साझा की है। दो दिन पहले ही एक और सूचना अपडेट की गई थी। इसमें बताया था कि हाल ही में जारी हुए जेबीटी मेवात की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सूची से संबंधित यदि किसी भी अभ्यर्थी का कोई सुझाव है तो वह गूगल फॉर्म के माध्यम से अपने महत्वपूर्ण सुझाव दे सकते हैं। जो भी सुझाव प्राप्त होंगे उन पर भी कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें