फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मुख्यालयों की तहसीलों के लिए डीआरओ को साैंपा जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल को देखते हुए प्रदेश सरकार ने डीआरओ (जिला राजस्व अधिकारी) को जिला मुख्यालयों की तहसीलों में रजिस्ट्री का कार्य साैंपा है। शेष तहसीलों व उप तहसीलों में एसडीएम रजिस्ट्री कराने का जिम्मा संभालेंगे। रविवार देर रात तक प्रदेश के सभी उपायुक्तों के माध्यम से जिम्मेदारी साैंपी गईं।
विज्ञापन

प्रदेश की 143 तहसीलों और उप तहसीलों में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल के चलते कामकाज ठप है। प्रदेश में 1 तहसीलदार व 2 नायब तहसीलदारों पर कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार और नायब तहसीलदार वीरवार से हड़ताल पर हैं। हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर तहसीलों में कामकाज नहीं हो रहे। सरकार ने सोमवार से तहसीलों व उप तहसीलों में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए डीआरओ और एसडीएम की लाॅगिन आईडी बनाई हैं। रविवार को पंजीकरण लिपिकों और ऑपरेटरों को भी इन अधिकारियों के साथ काम का जिम्मा साैंपने के लिए लाॅगिन आईडी तैयार की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें