फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में कोरोना के 18 नए केस मिलेराज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के गाने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरे पर गईं थीं रेखा शर्मा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के गाना गाते का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मुझे लगा सर्वदलीय मंडल, हिंदुस्तान के खिलाफ 26 लोगों को शहीद करने वाले एक क्रूर आतंकी हमले, भारत की जवाबी कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों और पुंछ में हमारे 16 निर्दोष लोगों की शहादत के बारे में दुनिया को बताने गए हैं। मगर यहां तो अलग ही माहौल है।
विज्ञापन



बता दें कि आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने और भारत का पक्ष रखने कई देशों के दौरे पर भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने चार दिन तक अलग-अलग देशों का दौरा किया था। श्रीनेत की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल रेखा शर्मा एक फिल्मी गाना गाती नजर आ रही हैं। उनके बगल वाली सीट पर हैदराबाद से सांसद और आईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी भी बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें