फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डी के 3500 पद में से 605 पद डीएएसी समाज के लिए : सीएम सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संत कबीर आवास पर वंचित अनुसूचित जाति के समाज ने सीएम का किया सम्मान
विज्ञापन


चंडीगढ़। संत कबीर आवास पर वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मान किया और डीएससी समाज के आरक्षण में वर्गीकरण को लागू करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सीएम ने कहा- इस देश की असली ताकत हमारे गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के लोग हैं। यही लोग अपने पसीने और मेहनत से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे बड़ा योगदान दे रहे हैं। पीएम इन मेहनतकश वर्गों को जो सम्मान और अधिकार दिए हैं, वह कांग्रेस कभी नहीं दे पाई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जो उन्हें सम्मान मिला, उसे कभी कम नहीं होने दूंगा। हाल ही में जो लगभग 3,500 भर्तियों की घोषणा हुई है, उसमें 605 पद डीएससी समाज के लिए और 604 पद अन्य अनुसूचित जातियों के लिए हैं। यह सामाजिक न्याय की दिशा में एक सशक्त कदम है। डीएससी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को 11 जून को सिरसा में मनाई जाने वाली संत कबीर जयंती के लिए भी निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संविधान और अधिक सशक्त हुआ है। आज कोई भी इस संविधान की ओर उंगली उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा- सीएम ने डीएससी समाज की 60-70 वर्षों की पीड़ा और तड़प को समाप्त कर मुख्यमंत्री ने उन्हें जो अधिकार दिया है, वो ऐतिहासिक और युग परिवर्तनकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें