फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री ने कैप्टन अभिमन्यु की मां को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास स्थान पर - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास स्थान पर त्रिवेणी का पौधारोपण करते हुए। स्रोत : डीआईपीआरओ
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी (91 वर्षीय) के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रोहतक स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता परमेश्वरी देवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं और उन्होंने हमेशा समाज व गरीब कल्याण के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कैप्टन अभिमन्यु के निवास पर त्रिवेणी भी लगाई। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व विधायक लीलाराम, भाजपा के संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें