फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार, बलिदान और राष्ट्रभक्ति आज भी हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे का संकल्प लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को समाप्त कर अखंड भारत के संकल्प को साकार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें