कोटकपूरा लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
कोटकपूरा रोड से पांच दिन पहले फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े सवा चार लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कंपनी के ही एक डिलीवरी बॉय ने साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई करीब पूरी रकम बरामद करने का दावा किया है।
पढ़ें पूरी खबर
मोगा फायरिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल सोमनाथ जिंदल के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
कोटकपूरा में हथियार मिलने से हड़कंप
कोटकपूरा में जैतो बठिंडा बाईपास के पास एके-47 राइफल के तीन मैगजीन और 82 कारतूस मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कारतूस लावारिस हालत में मिले हैं और उन पर पुरानी तारीखें अंकित होने के कारण इनके आतंकवाद के काले दौर से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इनके वास्तविक स्रोत और यहां पहुंचने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ में देर रात हल्की बूंदाबांदी
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में देर रात को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है जिससे ठंडक बढ़ गई है। शनिवार देर शाम को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और शिवालिक की पहाड़ियों से सटे इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली जिससे ठंडक और बढ़ गई।
पढ़ें पूरी खबर