चंडीगढ़। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से रविवार को हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा व दोनों सदस्यों कुलदीप जैन और दीप भाटिया ने राजभवन में भेंट की। उन्होंने आयोग की 2024-2025 की वार्षिक रिपोर्ट की पहली प्रति राज्यपाल के सामने पेश की।
राज्यपाल ने मानव अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 का औपचारिक लोकार्पण किया। बैठक में आयोग अध्यक्ष ने नवंबर 2024 में पुनर्गठन के बाद से अब तक किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
जस्टिस ललित बत्रा ने बताया कि मानवाधिकार आयोग ने इस वर्ष अब तक कुल 5,505 मामलों की सुनवाई करके 4,548 प्रकरणों का निपटारा किया है। ब्यूरो