अभ्यर्थी 24 अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक दूर करा सकेंगे त्रुटियां
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सीईटी के लिए करेक्शन पोर्टल शुक्रवार से खोल देगा। लंबे समय से अभ्यर्थी करेक्शन पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे थे। आयोग ने दिवाली से पहले अभ्यर्थियों को सौगात दी है। शुक्रवार से अगले आठ दिनों तक अभ्यर्थी करेक्शन पोर्टल के माध्यम से त्रुटियां दूर करा सकेंगे।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने वीरवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करके करेक्शन पोर्टल खोलने की जानकारी दी। हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा। उन्होंने पोर्टल का लिंक भी साझा किया। 26 और 27 जुलाई हुए सीईटी में 12.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।