फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीईटी...आज रात तक होगी बसों की बुकिंग, पांच लाख ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
26 और 27 जुलाई को है परीक्षा : राज्य परिवहन निगम भी तैयारियों में जुटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,



चंडीगढ़। हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 को लेकर राज्य परिवहन निगम भी तैयारियों में जुटा है। बुधवार तक परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए करीब 5.4 लाख परीक्षार्थियों ने बसों से यात्रा करने के लिए बुकिंग करा ली है। परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों से सहयोग मांगा है कि वह वीरवार की रात 12 बजे तक बजे तक बुकिंग करा लें जिससे शुक्रवार तक बसों का पूरा ब्योरा और आवागमन का पूरा रूट चार्ज फाइनल किया जा सके। परिवहन निगम के प्रदेश में चंडीगढ़ सहित कुल 24 डिपो हैं। इन सभी से बसों का संचालन होगा। इसलिए संबंधित जिलों में संबंधित डिपो के माध्यम से पूरी व्यवस्था तय होगी लेकिन निगरानी राज्य परिवहन निगम ही करेगा। प्रत्येक जिले में स्थानीय प्रशासन के माध्यम से फोन नंबर और हेल्प लाइन नंबर जारी किए जा चुके हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षार्थियों को अपनी वस्तुओं की सुरक्षा स्वयं करनी होगी और आयोग ने परीक्षार्थियों की किसी भी प्रकार की वस्तु या सामग्री को रखने का इंतजाम नहीं किया है। इसलिए परीक्षार्थी सचेत हो गए हैं। दरअसल, परीक्षा के दाैरान परीक्षार्थी मोबाइल से लेकर पर्स, घड़ी, आभूषण, धार्मिक पहचान की सामग्री भी परीक्षा केंद्र तक नहीं ला सकते। ऐसे में जो सक्षम परीक्षार्थी हैं वह अपने या फिर किराए के वाहनों के माध्यम से बुकिंग करा रहे हैं। हिसार के चंद्रकांत ने बताया कि उन्होंने तो बस में बुकिंग कराई है लेकिन उनके कई दोस्त अपने वाहनों से जाएंगे। भिवानी की गाैरी ने बताया कि बस में जाने के लिए एक अन्य परिवार का सदस्य चाहिए ऐसे में चार और परीक्षार्थियों ने कार ही बुक करा ली है, जिससे कार में वह मोबाइल व अन्य सामान रख सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







परीक्षार्थियों की सहायता के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने शुरू किया गाइड डे



हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थियों की राह आसान करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से गाइड डे नाम से विशेष कार्यक्रम शुरू किया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने परीक्षा को लेकर गाइड डे के नाम से एक पोस्ट की है, जिसमें पहले दिन आयोग की तरफ से प्रवेश-पत्र को लेकर पूरी जानकारी दी गई है। आयोग ने सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षार्थियों को जानकारी दी है कि प्रत्येक दिन परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी दी जाएंगी, इसलिए परीक्षार्थियों से इस गाइड डे से जुड़े रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें