फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackout in Haryana: हरियाणा में छा जाएगा अंधेरा, रात आठ बजे से होगा ब्लैकआउट, कई जगहों पर मॉक ड्रिल

Wed, 28 May 2025 05:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के लोगों के लिए जरूरी सूचना है कि पूरे प्रदेश में एक बार फिर से ब्लैकआउट होगा। इसके अलावा मॉक ड्रिल भी की जाएगी। ब्लैकआउट के साथ हरियाणा के कई जिलों की विभिन्न जगहों में मॉक ड्रिल की जाएगी।
विज्ञापन
ब्लैक आउट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंक के खिलाफ भारत की तरफ से चल रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच हरियाणा में एक बार फिर से ब्लैकआउट होगा। ब्लैकआउट के साथ हरियाणा के कई जिलों की विभिन्न जगहों में मॉक ड्रिल भी की जाएगी। यह सारी गतिविधि हरियाणा में 29 मई को होगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में 29 मई यानी वीरवार को शाम 8 बजे से ब्लैकआउट होगा। हालांकि यह ब्लैकआउट ज्यादा लंबा नहीं होगा। रात 8 से 8.15 बजे तक ब्लैकआउट रखा जाएगा। इस दौरान अस्पताल, अग्निशमन केंद्र और पुलिस स्टेशन जैसी आवश्यक आपातकालीन सीमाएं शामिल नहीं होंगे। इस मुख्य उद्देश्य मौजूदा आपातकालीन तंत्र का परीक्षण करना, नागरिक प्रशासन सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय में सुधार करना है। 
इस पहल को हरियाणा सरकार की तरफ से ऑपरेशन शील्ड का नाम दिया गया है। ब्लैक आउट के अलावा विभिन्न जगहों पर शाम पांच से रात नौ बजे तक मॉक ड्रिल भी की जाएगा। इसकी गतिविधि की पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें