फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में भाजपा की बैठक: सीएम नायब सैनी, अध्यक्ष बड़ौली समेत पहुंचे पदाधिकारी, आखिर क्या है बैठक का मकसद

Fri, 07 Mar 2025 04:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया समेत तमाम पदाधिकारी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
पंचकूला में बैठक के लिए पहुंचे पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाजपा की शुक्रवार को पंचकूला में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हो रही है। बैठक में नगर निकाय चुनाव की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन होगा। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी सहित अनेक नेता मौजूद हैं। बैठक में प्रदेश भाजपा के आला नेता संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, विधानसभा सत्र सहित विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला चुनाव संयोजकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर वन-टू-वन चर्चा करेंगें और उनके विचार भी सुनेंगे। बैठक में संगठन चुनाव को गति देने पर भी विचार विमर्श होगा, साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पानीपत में होने वाले निकाय चुनाव पर भी भाजपा के नेता चर्चा करेंगे और अब तक की चुनावी तैयारियों की मीक्षा करेंगे। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही केंद्र और प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार बन रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में भाजपा सरकार का लक्ष्य जनआकांक्षाओं को पूरा करना है व देश और प्रदेश को विकसित बनाना है। सरकार लगातार जनहित में योजनाएं बनाकर काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार धरातल पर काम कर रहे हैं। बैठक में नायब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और योजनाओं की जानकारी और अधिक लोगों तक पहुंचाने के संबंध में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें