फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मिलेगा हक: हरियाणा सरकार राशन डिपुओं में शुरू कर रही नई व्यवस्था, मोबाइल पर आएगा मैसेज

Thu, 06 Mar 2025 10:27 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के गरीबों के राशन को कोई दूसरा नहीं ले पाएगा। इसके लिए नायब सैनी सरकार डिपुओं में नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। इसके तहत अब पात्र परिवार के सदस्य के मोबाइल पर मैसेज आएगा। 
विज्ञापन
राशन डिपो के बाहर लगी लाइन। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की भाजपा सरकार राश डिपुओं में नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। नई व्यवस्था शुरू होने से गरीब परिवार के लोगों को उनका पूरा हक मिलेगा। राशन डिपो पर मिलने वाला सस्ता राशन गरीबों को ही मिलेगा, कोई दूसरा उनके राशन को हड़प नही पाएगा। 

विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा- राशन देने के लिए ओटीपी की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। बहुत जल्द यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इस योजना के तहत ओटीपी भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जब भी कोई व्यक्ति राशन लेने जाएगा तो उसके पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी बताने पर ही पात्र को राशन मिलेगा। इस व्यवस्था से कोई भी किसी का राशन नहीं हड़प पाएगा। इस योजना को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में नई मशीने भी लगाई जा रही है। 

हिमाचल में लागू है यह योजना
हिमाचल प्रदेश में ओटीपी की योजना लागू है। मंत्री नागर ने कहा- इस योजना को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह भी दो से तीन बार विभाग के साथ बैठक भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी लगाने की भी है योजना
उन्होंने यह भी बताया, हर डिपो के बाहर राशन देने के समय भी अंकित किया जाएगा, ताकि लोगों को पता चलता रहे कि उन्हें कब राशन मिलेगा। इसके साथ ही राशन डिपो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। निकाय चुनाव की वजह से इसके टेंडर नहीं हो सके हैं। अब इसके टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें