फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
10 मई को होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों की तैयारियां तेज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने 10 मई को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन और चुनाव प्रक्रिया की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सामान्य, पुलिस व व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की। आयोग ने वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अधिकारियों को डीम्ड डिपुटेशन पर विभिन्न जिलों में तैनात किया है जिनमें अंबाला, पंचकूला, सोनीपत सहित अन्य जिले शामिल हैं। ये पर्यवेक्षक चुनाव के प्रत्येक चरण पर कड़ी नजर रखेंगे और सीधे आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस या एचसीएस स्तर के अधिकारी बनाए गए हैं। यह मतदान प्रक्रिया, ईवीएम के रैंडमाइजेशन, नामांकन पत्रों की जांच, मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की उपलब्धता व किसी भी प्रकार की अनियमितता या मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों की निगरानी करेंगे। पुलिस पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईपीएस या एचपीएस अधिकारी बनाए गए हैं। यह कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके कार्यों में संवेदनशील मतदान केंद्रों का आकलन, पुलिस एवं होमगार्ड की तैनाती की समीक्षा, शराब व हथियारों पर प्रतिबंध के आदेशों का पालन तथा रैलियों और लाउडस्पीकर की अनुमति व्यवस्था की निगरानी आदि शामिल हैं। व्यय पर्यवेक्षक चुनाव में धनबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रत्याशियों के व्यय पर नजर रखेंगे। वे दैनिक व्यय रजिस्टर, उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीम के साथ समन्वय कर अवैध नकदी या उपहारों की आवाजाही पर रोक सुनिश्चित करेंगे। ये सभी पर्यवेक्षक 13 मई को मतगणना पूरी होने तक अपने-अपने जिलों में तैनात रहेंगे। उनकी संपर्क जानकारी और ठहरने के स्थान सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि लोग आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सीधे कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें