फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पिहोवा-ढांड रोड का एक किलोमीटर हिस्सा बनेगा फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 734.35 लाख रुपये मंजूर, आरडी 53 से 54 तक चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा-ढांड रोड का एक किलोमीटर हिस्सा फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 734.35 लाख रुपये मंजूर किए हैं। सड़क को आरडी (रिड्यूस डिस्टेंस) 53 से 54 तक चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के अनुसार सड़क चौड़ी होने से इस मार्ग पर आवाजाही आसान होगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। संबंधित हिस्से में सड़क विस्तार से पहले बिजली-पानी जैसी सुविधाओं की लाइनें दूसरी जगह शिफ्ट करने व वन विभाग से जुड़ी मंजूरियां लेने का काम किया जाएगा। विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। चालू वित्त वर्ष में जरूरी मंजूरियां और लाइनें हटाने का काम पूरा करने की तैयारी है। इसके बाद सड़क चौड़ी करने का मुख्य काम आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें