फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: किसानों को 5932.47 करोड़ का भुगतान, मंडियों से 27.11 लाख मीटि्रक टन धान की उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंडियों में अब तक 35,34,452 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद जारी है। जिन मंडियों व क्रय केंद्रों से धान की उठान हो गई है उन किसानों को दिवाली से पहले भुगतान खातों में भेज दिया गया है। राज्य में अब तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत 2,02,812 किसानों से धान की खरीद की गई है। अभी तक किसानों के खातों में 5932.47 करोड़ की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार अब तक राज्यभर की मंडियों में कुल 38,92, 348 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। अब तक मंडियों से 35,34,452 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 27,11,226 लाख मीट्रिक टन धान की उठान हो चुकी है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसानों से अनुरोध किया है कि वह फसलों को मंडी में सूखाकर लाएं क्योंकि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर किसानों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। मंडियों और क्रय केंद्रों पर हैफेड, वेयर हाउस और खाद्य आपूर्ति विभाग के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें