फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास बच्चे कर रहे फसल खरीद, किसानों से लगवा रहे अंगूठा : आदित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा है कि प्रदेश की मंडियों में 10वीं पास बच्चे लैपटॉप पर फसल खरीद का काम कर रहे हैं और किसानों से अंगूठे का निशान (थंब इंप्रेशन) ले रहे हैं। यह किसानों के पैसे और डाटा सुरक्षा के साथ बड़ा जोखिम है। विधायक ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो दफ्तर में प्रेसवार्ता के दौरान यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में ही किसानों से अंगूठा लगवाया जा रहा है जबकि अन्य राज्यों में ऐसा नियम नहीं है। सरकार ने यह व्यवस्था किसानों को नीचा दिखाने के लिए शुरू की है। सरकार 48 घंटे में फसल उठान और भुगतान के दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। कई किसानों को महंगे किराए पर ट्रैक्टर लाना पड़ा लेकिन फिर भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। राज्यसभा चुनाव में देवेंद्र कादियान के इनेलो विधायक के साइन करने के आरोपों पर कहा कि कोई दिखा दे कि उन्होंने साइन किए हैं। उन्होंने कहा कि देवेंद्र कादियान बताएं कि ये बात किसके इशारे पर बोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें