फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, सोमवार से अंधड़ और बारिश की संभावना; यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म

Sun, 10 May 2026 10:08 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में 11 से 14 मई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
हरियाणा में बारिश के आसार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में 11 से 14 मई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 मई को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक बिजली के साथ तेज हवाएं (50-60 किमी प्रतिघंटा) व 12 व 14 मई को तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में आने वाले बदलावों को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट व उसके बाद 14 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 मई से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। इसके बाद प्रदेश में लू का दौर शुरू होगा। 
विज्ञापन


बदले मौसम की वजह से हरियाणा के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव की आशंका नहीं है। यानी 14 मई तक ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी। उसके बाद राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा। फरीदाबाद में रविवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 मई तक अंधड़ व बूंदाबांदी के साथ-साथ एक दो जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

इस कारण दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। हालांकि सिरसा व फरीदाबाद को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहे। अंबाला, हिसार, महेंद्रगढ़ व रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। सिरसा में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें