डीसी कालोनी में चोरों ने दिन दहाड़े पटवारी के घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी को चोरी कर लिया। पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी अनिल परिवार सहित पैतृक गांव गया हुआ था। शाम को जब वह घर पर लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। घर से पंद्रह तोले सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के गहने, डेढ़ लाख रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान गायब था।
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पटवारी अनिल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।