फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: झूठी रसीद तैयार कर किया दस हजार का गबन, पूर्व सरपंच और पंच समेत ग्राम सचिव पर केस दर्ज

Sat, 25 Dec 2021 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी , चरखी दादरी/बाढड़ा

सार

चांदवास निवासी राजबीर सिंह ने कोर्ट में दायर याचिका में बताया था कि चांदवास की पूर्व महिला सरपंच भतेरी देवी और पूर्व पंच समेत ग्राम सचिव विजय ने झूठी रसीद तैयार करवाकर दस हजार रुपये की पानी अदायगी दिखाकर गबन किया है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने वाले 17 दुकानदारों पर नापतौल विभाग ने कार्रवाई की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूठी रसीद तैयार करवाकर दस हजार रुपये का गबन करने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने चांदवास की पूर्व महिला सरपंच और पंच समेत ग्राम सचिव पर केस दर्ज कर लिया है। यह मामला कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है। इस संबंध में चांदवास निवासी एक याची ने बीडीपीओ की जांच रिपोर्ट का भी कोर्ट में हवाला दिया था। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदवास निवासी राजबीर सिंह ने कोर्ट में दायर याचिका में बताया था कि चांदवास की पूर्व महिला सरपंच भतेरी देवी और पूर्व पंच समेत ग्राम सचिव विजय ने झूठी रसीद तैयार करवाकर दस हजार रुपये की पानी अदायगी दिखाकर गबन किया है। शिकायतकर्ता का कहना था कि इससे पहले उसने 15 मार्च 2021 को एसपी कार्यालय और 15 अप्रैल 2021 को सीएम विंडो पर शिकायत की थी। सीएम विंडो पर आई शिकायत की जांच तत्कालीन बीडीपीओ ने की थी और जांच के दौरान आरोप सही पाया गया था। 

इस मामले में अगली कार्रवाई अमल में न लाने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट का सहारा लिया और जेएमआईसी कोर्ट ने इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस को चांदवास पूर्व महिला सरपंच, पंच और ग्राम सचिव पर केस दर्ज करने के आदेश दिए। इनकी पालना करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471 व 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करने की पुष्टि बाढड़ा थाना प्रभारी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें