फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, एटमी सेंटर की आधारशिला आज

Fri, 03 Jan 2014 01:31 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जसौर खेड़ी आगमन की तैयारियों को लेकर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांव का दौरा किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री झज्जर के जसौर खेड़ी में ग्लोबल सेंटर फार न्यूक्लियर एनर्जी पार्टनरशिप (जीसीएनईपी) तथा गांव बाढसा के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट सहित दो अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री की अगवानी हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया तथा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद भी शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम स्थल पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके लिए आयोजन स्थल पर करीब सवा लाख वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र में बीस हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां तक कि कार्यक्रम में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष पहचान पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसौदा-खरखौदा मार्ग पर गांव जसौर खेड़ी में केएमपी एक्सप्रेस-वे से सटे आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए सभी रास्तों की मरम्मत कर दी गई है।

सुविधाजनक आवागमन के लिए यातायात पुलिस को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही सभी संपर्क मार्गों पर संकेत चिह्न भी लगा दिए गए हैं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें