फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्य 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2013 11:16 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद में विजिलेंस ने ब्लाक समिति उचाना के वार्ड नंबर आठ के सदस्य राजेंद्र सिंह को सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि के फार्म पर हस्ताक्षर करने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव अलीपुरा निवासी प्रकट सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी कि उसने अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हरियाणा से मकान रिपेयर के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता लेने के लिए आवेदन फार्म पर ब्लाक समिति सदस्य के हस्ताक्षर करवाने थे।

इसके एवज में ब्लॉक समिति सदस्य राजेंद्र सिंह 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग रहा है। योजना अनुसार दोपहर को प्रकट सिंह उचाना तहसील कार्यालय के समीप एक होटल में बैठे समिति सदस्य को रिश्वत राशि देने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


उचाना के नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर साथ लेकर टीम ने इशारा मिलते ही समिति सदस्य राजेंद्र सिंह को धर दबोचा। छापामार टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर देवीलाल बिश्नोई, एएसआई अनिल कुमार व जयंती राम, एचसी बलजीत व अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें