फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के समर्थन में उतरे भाजपाई

Mon, 23 Sep 2013 10:31 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व थलेसना अध्यक्ष वीके सिंह के खिलाफ आरोपों को निराधार बताते हुए हरियाणा के जिला भिवानी के भाजपाई उनके समर्थन में उतर आए।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने सोमवार को भिवानी में प्रदर्शन किया और हांसी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाजपा के जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल कर रहे थे।

भाजपा के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी ऋषि प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह कथित खुफिया इकाई सरकार की सहमति से ही गठित की गई थी तो फिर उसके मामले में तत्कालीन सेनाध्यक्ष जवाबदेह नहीं माने जा सकते।
विज्ञापन


वह भी जब सेनाध्यक्ष चाहकर भी अपने मन मुताबिक कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ने वालों को केंद्र सरकार जानबूझकर परेशान कर रही है।

सरकार ने जनरल वीके सिंह के खिलाफ पद पर बने रहने के दौरान कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब सेवानिवृत्ति के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह सब राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि रिपोर्ट सार्वजनिक कैसे हुई। जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सेना ने हमारी पड़ोसी सेना की तरह नहीं बल्कि स्वतंत्र भारत में नागरिक निर्वाचित सरकार के अधीन परंपराओं को गर्व के साथ निभाया है।
विज्ञापन


सरकार को जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई को तुरंत वापस लेना चाहिए ताकि सेना का मनोबल कायम रहे।

इस अवसर पर शंकर धुपड़, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, प्रदेश युवा अध्यक्ष मुकेश गौड़, वरिष्ठ नेता डा.रविकांत, नंदराम धानिया, आरके शर्मा, सुखपाल सिंह तंवर, जोगेंद्र तंवर, विजय शेखावत, कमलेश भोडूका, नंदलाल मतानी, चुन्नीलाल स्वामी, सुनिल चौहान, पवन ठाकुर, विनोद अत्री, भगवानदास आहूजा, मंगेज सिंह, बिशम्बर वाल्मीकि, डा.बबलू, विजय, सतबीर गुर्जर,ज्ञान गुलाटी, अमित वाल्मीकि, ईश्वर आलमपुर, बाबूलाल यादव, रामचंद्र सिवाच, देवेंद्र लोहानी, सुभाष वर्मा समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें