फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स: भाजपा कार्यकर्ता ने पार्क में फ्री फिल्म दिखाने का दिया लोगों को निमंत्रण, डायरेक्टर विवेक ने दी चेतावनी, बोले- 'ये क्राइम है...'

Sun, 20 Mar 2022 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है। वहीं कईं राज्यों की सरकारों ने इसे टैक्स फ्री भी कर दिया है।फिल्म के अंदर कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को दिखाया गया है।
विज्ञापन
Vivek Ranjan Agnihotri ने भाजपा नेता के The Kashmir Files फिल्म फ्री में दिखाने के निमंत्रण वाले पोस्टर को शेयर करते हुए दी चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों से बहुत जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है। एक ओर जहां फिल्म को देखने के लिए मॉल्स में हाउसफुल रहता है तो वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर कई विवाद भी सामने आए हैं। फिल्म के अंदर कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की कहानी को दिखाया गया है। 

विज्ञापन


देखने को मिला है कि कुछ लोग अन्य लोगों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, साथ ही टिकट भी अपनी ओर से ही बुक करवा रहे हैं। लेकिन हरियाणा के रेवाड़ी में भाजपा नेता द्वारा एक पोस्टर शेयर कर लोगों को पार्क में बड़ी स्क्रीन पर फिल्म दिखाने का न्योता दिया गया है। भाजपा नेता के इस कदम पर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने यह पोस्टर शेयर करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री से इस प्रकार के कार्यक्रम को रुकवाने का निवेदन किया है।



विवेक अग्निहोत्री ने रविवार को चेतावनी देते हुए पोस्टर शेयर कर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को टैग करते हुए लिखा कि इस प्रकार से द कश्मीर फाइल्स को खुले में और फ्री दिखाना एक अपराध है। प्रिय मनोहर लाल जी, मैं आपसे इसे रोकने का अनुरोध करता हूं। राजनीतिक नेताओं को रचनात्मक व्यवसाय और सच्चे राष्ट्र का सम्मान करना चाहिए और समाज सेवा का अर्थ है कानूनी और सही तरीके से टिकट खरीदना।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  ‘कश्मीर फाइल्स’ की नौवें दिन की कमाई ने जीत लिया ‘दंगल’, इतवार की एडवांस बुकिंग भी ऐतिहासिक

ये लिखा है पोस्टर में
पोस्टर में भाजपा पंचनद जिला रेवाड़ी के अध्यक्ष केशव चौधरी की ओर से निवेदन किया गया है। लिखा है कि कश्मीरी पंडितों की आपबीती की सच्ची कहानी, द कश्मीर फाइल्स 20 मार्च 2022 को रविवार शाम को स्वर्ण जयंती पार्क में मॉडल टाउन, रेवाड़ी हरियाणा में एलईडी बड़ी स्क्रीन पर डिजिटल साउंड के साथ फ्री में दिखाई जाएगी। आप सब सादर आमंत्रित है। पोस्टर में दो अन्य नेताओं की भी तस्वीर है। 
विज्ञापन


नहीं पता था नियम, कार्यक्रम किया कैंसल
भाजपा नेता केशव चौधरी ने कहा कि इस तरह से फिल्म दिखाने के नियम के बारे में जानकारी नहीं थी। अब कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। उनका कहना ठीक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें