जींद में बिजली निगम भले ही उपभोक्ताओं से करोड़ों रुपये का बिल वसूलने में नाकाम रहा हो लेकिन जींद में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को नहीं छोड़ा। नियमित रूप से बिल नहीं भरने के चलते बिजली निगम ने अर्बन एस्टेट स्थित राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह की कोठी का कनेक्शन काट दिया है।
एसडीओ केसी ढांडा ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि कोठी में अभी बीरेंद्र सिंह नहीं रहते और कभी-कभार यहां आते हैं। कोठी के एक हिस्से में किराएदार रहते हैं, उन्होंने बिजली बिल नहीं भरा। मीटर का बिजली बिल 54 हजार रुपये से अधिक का है।
ढांडा के अनुसार कोठी में लगे मीटर का एक नए बिल का भुगतान भी नहीं हुआ। इस कारण कनेक्शन काटा गया है। कर्मचारी जब कनेक्शन काटने गए तो वहां मौजूद लोगों ने बिल भरने से मना कर दिया और टीम के साथ दुर्व्यवहार किया।