फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा संगठन में होगा बड़ा बदलाव: प्रदेशाध्यक्ष पर हाईकमान करेगा फैसला, बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष

Tue, 31 Dec 2024 09:08 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने दावा किया कि सदस्यता अभियान के दौरान अभी तक 41 लाख सदस्य बनाए गए हैं। इनमें 31 हजार सक्रिय सदस्य बनाए हैं और 19 हजार और सक्रिय सदस्य बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल 2025 में हरियाणा भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव होगा। भाजपा ने संगठन चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मंडल कमेटियां बनाने के बाद मंडल चुनाव की शुरुआत होगी। 6 जनवरी से 12 जनवरी तक 376 मंडल अध्यक्षों के लिए चुनाव होगा। जिलाध्यक्षों के चुनाव की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। लेकिन ये तय है कि 22 जिलों में अधिकतर अध्यक्षों को बदला जाना है।

विज्ञापन


खुद प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के प्रदेशाध्यक्ष बने रहने पर फैसला हाईकमान करेगा। क्योंकि बड़ौली को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ही कमान सौंपी गई थी। ऐसे में नए सिरे से उनको दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। फरवरी तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके बाद राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। रविवार देर रात संगठन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। संगठनात्मक चुनावों के लिए भाजपा पहले ही पर्यवेक्षक नियुक्त कर चुकी है।

50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, 41 लाख बनाए
प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने दावा किया कि सदस्यता अभियान के दौरान अभी तक 41 लाख सदस्य बनाए गए हैं। इनमें 31 हजार सक्रिय सदस्य बनाए हैं और 19 हजार और सक्रिय सदस्य बनाए जाने हैं। 8 नवंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। इस दौरान 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य पूरा होने में 9 लाख की संख्या कम है, लेकिन इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले 313 मंडल थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 376 की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें