फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहीद स्मारक की चहारदीवारी में अनियमितता पर भड़के युवा, निर्माण कार्य रुकवाया

Fri, 25 Jul 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
स्मारक निर्माण में घटिया सामग्री की जांच के लिए ज्ञापन देते बहल के युवा। 
विज्ञापन
बहल। शहीद भगत सिंह स्मारक की चहारदीवारी और रैलिंग निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर शुक्रवार को युवाओं में आक्रोश फूट पड़ा। सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम की गुणवत्ता की जांच की और ईंटों की खराब गुणवत्ता पाए जाने पर मौके पर ही निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

युवाओं ने आरोप लगाया कि शहीद स्मारक जैसी गरिमामयी जगह पर इस तरह की लापरवाही शहीदों का अपमान है और आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। इस मामले को लेकर युवाओं ने पंचायत मंत्री, जिला उपायुक्त व लोहारू एसडीएम के नाम ज्ञापन खंड विकास कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यह स्मारक खंड कार्यालय के सामने बन रहा है इसके बावजूद अधिकारियों की चुप्पी संदेह पैदा करती है और इससे अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से इन्कार नहीं किया जा सकता।
युवाओं ने बताया कि बहल क्षेत्र में लंबे समय से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही थी। लोगों के संघर्ष से यह प्रतिमा स्थापित हुई और अब इसके संरक्षण व सौंदर्यीकरण के लिए सरकार की ओर से 7.32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से चहारदीवारी सहित अन्य निर्माण होना है, लेकिन शुरू से ही ठेकेदार और संबंधित अधिकारी इसमें लापरवाही बरतते दिख रहे हैं। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बहल युवा एकता संगठन जनसमर्थन के साथ आंदोलन छेड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें