फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अग्निवीर भर्ती होने के लिए पसीना बहा रहे युवा

Mon, 28 Oct 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में सेना भर्ती की तैयारी करते युवा। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के भीम स्टेडियम में होने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए जिले के युवाओं में खुशी का माहौल है। देश की रक्षा के लिए सेना में अग्निवीर भर्ती होने के लिए युवा सुबह शाम स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। इस भर्ती में भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों के युवा 4 से 14 नवंबर तक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 1600 मीटर की दौड़ लगाएंगे। जिले के युवाओं के पास अभ्यास करने के लिए भीम स्टेडियम एकमात्र विकल्प है। लेकिन स्टेडियम में अभ्यास के पुख्ता प्रबंध नहीं होने के कारण युवाओं को बहार निजी अकेडमी का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्टेडियम में तैयारी कर रहे युवा नवीन, राहुल व संगम ने बताया कि उन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली है। अब नवंबर के पहले सप्ताह से शारीरिक परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए वो सुबह शाम स्टेडियम में बने ट्रैक पर दौड़ लगा कर अभ्यास करते हैं। लेकिन स्टेडियम में वो सब सुविधा नहीं है, जो भर्ती की तैयारी करने के लिए होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसलिए उन्हें शहर में बनी निजी अकेडमी में जाकर कोच के देखरेख में तैयारी करनी पड़ रही है। जिसकी वजह से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ आ रहा है। भर्ती के मापदंडों के अनुसार तैयारी के लिए अभी वो सब सुविधा स्टेडियम में नहीं है, जो एक अभ्यर्थी के लिए होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें