फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा बनवाएं अपना वोट कार्ड : डीसी

विज्ञापन
कार्यालय में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेते डीसी  महावीर कौशिक। 
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में एक जनवरी 2025 को आधार तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण बारे विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा कि एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना वोट कार्ड बनवाएं। वे अपनी-अपनी पार्टी के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एजेंट नियुक्त कर, उसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में भिजवाएं। जिले के लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 246 मतदान केंद्र, भिवानी में 227, तोशाम में 233 व बवानीखेड़ा में 235 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार एक जनवरी 2025 को आधार तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिस नागरिक की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष या इससे अधिक है, उस स्थान की मतदाता सूची जहां का वह सामान्य तौर पर निवासी है, वे अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म नंबर 6 भरकर संबंधित मतदान स्तर अधिकारी के पास जमा करवा सकता है। युवा वर्ग व महिलाओं को अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन पात्र के नाम सूची में दर्ज होने है कि सूची प्रारूप 9 में और जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाया जाना है कि सूची प्रारूप 10 में ई-मेल व दस्ती द्वारा भेजी जाती है, उनमें कोई भी सुझाव हो तो राजनैतिक दल संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी को इस बारे अवगत करवा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान बीजेपी से राहुल मुंढाल व गुणपाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनीष, इनेलो से सुनील स्वामी, जेजेपी से जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें