फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला स्तर पर 18 व 19 नवंबर को होगा युवा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में 18 व 19 नवंबर को जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा महोत्सव के लिए इच्छुक युवा 12 नवंबर तक स्थानीय राजकीय आईटीआई में आवेदन कर सकते हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त महावीर कौशिक ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की विजेता और राज्य की विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव में भाग लेंगी। इस युवा महोत्सव में साइंस मेला, लोक नृत्य (समूह), लोक नृत्य (एकल), लोकगीत (समूह), लोकगीत (एकल), कहानी लेखन, कविता, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता व फोटोग्राफी सहित कुल 10 विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

समूह प्रतियोगिता में अधिकतम 13 प्रतिभागी लेंगे भाग
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता श्रेणी में राज्य की लोक कला, नृत्य एवं सभ्याचार के संबंध में समूह व एकल प्रस्तुति दी जाएगी। समूह में प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 13 होगी। एकल नृत्य में प्रतिभागियों की संख्या अधिकतम पांच होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की टीम दल को 2100 रुपये प्रतिभागी की दर से या अधिकतम 21 हजार रुपये इनाम राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी की टीम दल को 1500 रुपये प्रतिभागी की दर से या अधिकतम 15 हजार रुपये इनाम राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें