फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर में बिजली फिटिंग करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 26 Aug 2024 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सेक्टर 23 स्थित एक मकान में बिजली फिटिंग का काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक युवक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव मुसाहिबावाद जिला सिरसा निवासी 25 वर्षीय बिट्टू शहर के सेक्टर 23 में गांव के ही अन्य युवकों के साथ ठेकेदार के तहत बिजली फिटिंग करने के लिए आया हुआ था। शनिवार शाम सात बजे बिजली फिटिंग करते समय उसे करंट लगा। साथ काम करने वाले युवक उसे लेकर तत्काल निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि बिट्टू उसका इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। करीब दो माह बाद ही बिट्टू की गांव माजरा में एक लड़की से शादी तय की गई थी। शादी से पहले ही ये अनहोनी हो गई। वहीं सिविल लाइन पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी प्रदीप ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें