फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑनलाइन सामान रिटर्न के बहाने युवक से 99 हजार रुपये की ठगी

Fri, 07 Aug 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। ऑनलाइन खरीदारी के बाद सामान रिटर्न करने के दौरान बहल निवासी युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने खुद को फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना बहल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवीन कुमार ने बताया कि उसने 5 जून 2026 को फ्लिपकार्ट से जूते मंगवाए थे। साइज सही नहीं होने पर उसने जूते वापस कर दिए। इसके बाद 15 जून को उसकी कथित फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर नंबर पर बातचीत हुई।

शिकायत के अनुसार बातचीत के दौरान ठगों ने खाते से पहले 95 हजार रुपये और बाद में 4 हजार रुपये की राशि निकाल ली। खाते से रकम कटने के बाद उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उग्रसेन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर साइबर ठगी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें