फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सफाई व्यवस्था बेपटरी...उठान बंद घरों व सड़कों पर 250 टन कचरा

Fri, 07 Aug 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर पालिका और दमकल (फायरब्रिगेड) कर्मचारियों द्वारा वीरवार से शुरू की गई तीन दिवसीय हड़ताल के पहले ही दिन भिवानी, लोहारू और बवानीखेड़ा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर से कूड़ा उठान का काम ठप होने से निस्तारण प्लांट तक ठोस कचरा नहीं पहुंच सका। भिवानी, बवानीखेड़ा और लोहारू से रोजाना करीब 250 टन कचरा निकलता है जो अब सड़कों पर ही जमा होने लगा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने 6 से 8 अगस्त तक हड़ताल का फैसला लिया है। हड़ताली कर्मचारियों ने भिवानी के रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय, बवानीखेड़ा नगर पालिका और लोहारू नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि 14 मई को सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था। सरकार ने 22 में से 17 मांगों को स्वीकार करते हुए समाधान के लिए डेढ़ महीने का समय मांगा था। हालांकि, ढाई महीने बीत जाने के बाद भी मांगों से संबंधित पत्र जारी नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

संघ ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी : नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान जयहिंद, फायरब्रिगेड कर्मचारी संघ के प्रधान अजय श्योराण, उप प्रधान राजेश कुमार और लोहारू में धरने की अध्यक्षता कर रहे अनिल ने चेतावनी दी कि यदि 8 अगस्त तक सरकार ने उनकी 17 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें