फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टेलीग्राम पर नौकरी देने के नाम पर युवक से की 75,000 की ठगी

Sat, 02 Mar 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा जूई कलां क्षेत्र निवासी युवक से टेलीग्राम पर नौकरी देने के नाम पर 75,000 रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शमशेर ने बताया कि उसके पास फेसबुक पर नौकरी से संबंधित एक लिंक आया था। जिस पर क्लिक करने के बाद उसे एक टेलीग्राम की आईडी मिली। इस पर चेक हुई तो उसे जॉब दिलाने के नाम पर अलग अलग बैंक खातों में 75,395 रुपये डलवा लिए। उसके साथ जॉब के नाम पर धोखाधड़ी की गई। साइबर क्राइम पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी का केस दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

ईशरवाल में घर से 80,000 रुपये चोरी

तोशाम। गांव ईशरवाल में घर से चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में ईशरवाल निवासी राकेश ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ से एक बजे के बीच उसके घर में रखे 80,000 रुपये चोरी हो गए हैं। चोरी का पता चलने पर उसने अपने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। राकेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें