फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राष्ट्रमंडल खेलों में देवसर के यशवीर तंवर ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव देवसर निवासी भाला फेंक खिलाड़ी यशवीर तंवर ने राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव देवसर, हरियाणा और पूरे देश में खुशी की लहर है। यशवीर का यह प्रदर्शन भारतीय भाला फेंक के उज्ज्वल भविष्य का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इसी प्रतियोगिता में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर भाला फेंककर रजत पदक हासिल किया। यशवीर इससे पहले भी खेलो इंडिया, राष्ट्रीय चैंपियनशिप, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई प्रतियोगिताओं, विश्व अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता तथा ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
यशवीर की इस उपलब्धि पर उनके चाचा डॉ. राजकुमार तंवर ने कहा कि यह पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। यशवीर की जीत की खुशी में अस्पताल में लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया। यशवीर के पिता राय सिंह रेलवे, जयपुर में भाला फेंक के कोच हैं। यशवीर की सफलता पर डॉ. दिनेश सनसनवाल, संजय कलकल, डॉ. विजय सनसनवाल, फतेह सिंह और डॉ. गौरव शर्मा ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें