फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वातावरण को ही नहीं बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करते हैं यज्ञ : डाॅक्टर इंद्रेश कुमार

Sun, 28 Apr 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अखंड भारतमाता मंदिर में यज्ञ में आहुति डालते आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. इंद्र
विज्ञापन
भिवानी। यज्ञ केवल वातावरण को ही नहीं बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करते हैं और यह हमारी सनातन परंपरा है। जैसे मंदिर के घंटे की आवाज से चारों तरफ तक उसकी ध्वनि तरंगे फैलती हैं, वैसे ही यज्ञ में दी गई आहुति भी मीलों की परिधि में फैलती है।
विज्ञापन

ये बात अखंड भारतमाता मंदिर में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं रामराज्य की स्थापना के लिए 27 अप्रैल से 8 जून तक 86 दिवसीय मां बगलामुखी तंत्रोक्त महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में पधारे आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डाॅक्टर इंद्रेश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि छोटी कांशी भिवानी आध्यात्मिकी धार्मिक नगरी, संस्कारों की सामाजिक नगरी है। इस यज्ञ का उद्देश्य है कि देश में सुशासन आए। दुनियाभर में भारत एक दंगामुक्त, छुआछूत, प्रदूषण मुक्त ओर नारी शोषण, पिछड़ापन और गरीबी मुक्त देश बने। सभी बुराइयों को पीछे छोड़ते विकसित भारत बने। इस यज्ञ के माध्यम से जन-जन में यह बात जाए कि हमें ऐसा देश बनाना है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅक्टर वीपी यादव ने इस मौके पर कहा कि देश की अखंडता और रामराज्य के लिए इस अनुष्ठान का आयोजन अखंड भारतमाता मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को धर्म और सत्य के मार्ग पर चल कर अपनी संस्कृति को बचाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें